रोजगार के लिए बेहद परिश्रम कर रही हैं महिलाएं: राज्यपाल

0
112

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि बच्चों को ऐसे संस्कार दें कि वृद्धा आश्रम की आवश्यकता ही न पड़े। घर-परिवार, बच्चों की जिम्मेदारी निभाने के साथ ही महिलाएं रोजगार के लिए बेहद परिश्रम कर रही हैं। दिल्ली रोड पर महिला सशक्तिकरण पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल पहुंची। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सौर ऊर्जा और आने वाले समय में भारत में सौर ऊर्जा के भविष्य पर प्रकाश डाला।

महिलाओं की मदद को आगे आएं जरूरतमंद

राज्यपाल ने कहा कि आज बच्चों को ऐसे संस्कार दें कि वह माता-पिता का सम्मान कर समाज और देश के लिए कार्य करें। राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में और मजबूती के साथ आगे बढ़ें, समाज के उत्थान में भागीदार हों। कहा कि महिलाएं गृहस्थी सम्भालने के साथ अन्य क्षेत्रों में काम करें और इसके साथ ही जरूरतमंद महिलाओं की मदद को आगे आएं।

विधायक प्रदीप बत्रा और मेयर गौरव गोयल ने कहा कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम समन्वयक अजय दिगंबर जैन ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल किया गया और कोरोना काल मे उनके द्वारा दी गई सेवाओं के लिए भी सम्मान्नित किया गया। जगदीप चैहान ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी सी रविशंकर, एसएसपी डी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, जेएम नमामि बंसल, पल्लवी गुप्ता, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, गणपति रावत, डॉ. चंद्रशेखर ग्रोवर, डॉ. रवि जैन, रिचा जैन, नीरजा जैन, मंजू, पूर्वी चैहान, रुद्र चैहान, शाश्वत, मुकेश अग्रवाल, एचएम कपूर, केतन भारद्वाज, संजय जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply