Uttarakhand BJP Working Committee: सीएम व प्रदेश अध्यक्ष के करीबी भी जोड़तोड़ में जुटे

0
52

Uttarakhand BJP Working Committee: उत्तराखंड में भाजपा की नई टीम तैयार होनी है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नियुक्ति के बाद से ही कसरत शुरू हाे गई थी। अब इसे अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश नेतृत्व जुटा हुआ है।

Book Released: जौनसार बावर के जननायक पं. शिवराम’  पुस्तक का विमोचन

नई टीम में शामिल होने के लिए काट रहे चक्कर

नई टीम को लेकर खास बात यह है कि जहां भाजपा मिशन-2024 पर फोकस करना चाहती है, वहीं इस टीम में सीएम व प्रदेश अध्यक्ष के तमाम करीबी भी शामिल होने की जुगत में हैं। पार्टी के बड़े चेहरे भी नई टीम में अपना नाम शामिल कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं।

इन पदों पर होना है चयन

पार्टी की नई टीम में मुख्य पदों पर तीन महामंत्री, आठ प्रदेश उपाध्यक्ष व आठ प्रदेश मंत्री और एक कोषाध्यक्ष बनाया जाना है। इसके बाद प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी रहते हैं, लेकिन मुख्य पदों पर ही अधिकांश नेताओं का फोकस रहता है।

मिशन 2024 को ध्यान में रखेगी पार्टी

पार्टी में नई टीम के गठन को लेकर सबसे जरूरी मिशन 2024 (Uttarakhand BJP Working Committee) है। उस समय लोकसभा चुनाव होंगे। इसके लिए पार्टी ने अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। नई टीम में भी ऐसे ही चेहरों को शामिल करने की मंशा भी है।

नए चेहरों को मिल सकती है जगह

नए चेहरों को जगह मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। इन पदों में भी सबसे महत्वपूर्ण प्रदेश महामंत्री के तीन पद रहते हैं। जिन्हें पार्टी के लिए फुल टाइम काम में ही जुटे रहना होता है। देखा जाए तो प्रदेश अध्यक्ष के बाद पूरी जिम्मेदारी इन्हीं महामंत्रियों के कंधे पर रहती है।

प्रदेश अध्यक्ष और सीएम के करीबियों पर नजर

नए प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री भी उन्हीं को यह पद देना चाहेंगे, जिनका उन पर पूरा विश्वास होगा। वर्तमान में कालाढूंगी से सुरेश भट्ट, खटीमा से राजेंद्र भंडारी व देहरादून से कुलदीप कुमार प्रदेश महामंत्री हैं।

समीकरण भी देखे जाएंगे

ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष व सीएम के तमाम करीबी मुख्य पदों को हासिल करने के लिए हरसंभव जुगत में लगे हैं। वैसे भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां कई और समीकरण भी देखे जाते हैं। क्षेत्रीय व जातीय संतुलन साधना भी एक चुनौती रहता है, जिससे की जनता के बीच माहौल बनाया जा सके।

कुछ पदाधिकारियों को सरकार में किया जा सकता है एडजस्ट

पार्टी में इस समय कई ऐसे वरिष्ठ पदाधिककारी हैं, जिनका कद बढ़ा है। जो निर्विवाद हैं और आरएसएस में भी उनकी अच्छी पैठ है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व पर निर्भर करता है कि उन्हें महेंद्र भट्ट की टीम में काम करने का मौका देते हैं या फिर सरकार में कोई जिम्मेदारी देते हैं। कुछ पदाधिकारियों के सरकार में बनने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

Agniveer Recruitment Rally: पहली बार अग्निवीर बनने को दौड़े हजारों युवा