भाजपा संगठन की टीम पंहुची बिजनाड, प्रभवितो को सौपी राहत सामग्री

0
108

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय मदन कौशिक के निर्देश पर चकराता के बिजनाड में आपदा पीड़ितों की मदद के लिए गई टीम ने प्रभावितो को राहत सामाग्री सौंपी। जिला अध्यक्ष श्री शमशेर सिंह पुंडीर ने तत्काल टीम का गठन किया जिसमें जिला महामंत्री श्री अरुण मित्तल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रताप सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सहिया श्री अमर सिंह चैहान श्री वीरेंद्र चैहान एवं विवेक अग्रवाल शामिल थे। टीम ग्राम कोल्हा खत बणगांव आदि गावं में प्रभावित परिवारों के बीच पंहुची।

पीड़ित परिवारों को चार चार लाख सहायता

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी के आदेश पर पीड़ित परिवारों को चार चार लाख सहायता प्रदान कर की गई तो भाजपा संगठन की ओर से प्रभावित परिवारों को 60-60 किलो राशन, 5-5 कंबल व रूपये 5000, 5000 दवाई हेतु सहायता सहायता राशि दी गई। सदस्यों ने मृतकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन परिवारों के लिए भगवान से प्रार्थना की और उन्हें दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की भी कामना की गई।

इस मौके पर भाजपा के नीरज नौटियाल, बिल्लू सिंह, नवीन तोमर, संजय तोमर, रवि सिंह राजगुरु जी, दीवान सिंह राणा जी ,सुभाष रावत जी, नरेश रावत जी, वीरेंद्र चैहान जी कालसी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।

Leave a Reply