रविवार की रात पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत का एम्स ऋषिकेश में हुआ निधन

0
117

रविवार की रात पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में निधन हो गया। एक दिन पूर्व फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण उन्हें हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। एम्स निदेशक ऋषिकेश के स्टाफ ऑफिसर डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि रविवार रात करीब 8:45 बजे उनका निधन हो गया। उनकी कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव है।

भाजपा सांसद अजय भट्ट ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बची सिंह रावत के निधन पर किया गहरा दुख व्यक्त

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मेें स्थान दें। साथ ही शोकाकुल स्वजन को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा सांसद अजय भट्ट ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बची सिंह रावत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे बची सिंह रावत के निधन पर उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बच्‍ची सिंह रावत को जमीन से जुड़े नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिश्रम से ग्राम प्रधान से उठकर केंद्रीय मंत्री पद तक पहुंचे। उन्होंने कहा वह राज्य के इतिहास के सबसे ईमानदार नेता में से एक थे। उनके निधन से उत्तराखंड ने अपना एक बहुत ही जन सरोकारों से जुड़ा जमीनी नेता खो दिया है।

Leave a Reply