Parliament Session: सदन में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा दिनभर के लिए स्थगित

0
85

नई दिल्ली। Parliament Session:  संसद के मानसून सत्र का आज पांचवां दिन है। बीते चार दिनों से दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी है। विपक्ष बढ़ती महंगाई और खाद्य सामग्री पर जीएसटी में बढ़ोतरी को लेकर सदन में बहस कराने की मांग पर अड़ा है। जिसके चलते सदन की कार्यवाही पहले दिन से खूब हंगामेदार रही। इस बीच आज एकबार फिर विपक्ष ने महंगाई को लेकर सदन (Parliament Session) में हंगामा किया है। जिसके चलते सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गई। बता दें कि आज भाजपा के लोकसभा सांसद रवि किशन लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर निजी विधेयक पेश करेंगे, जिसके बाद सदन के और हंगामेदार होने के आसार हैं।

Rural Development and Migration Commission: की बैठक आयोजित

गौरतलब है कि सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से न चलने के चलते पीएम मोदी ने आज शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की। पीएम ने मंत्रियों के साथ सदन को सुचारु रूप से चलाने के लिए सरकार की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

03:30 PM, 22 Jul 2022
किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हाथ में कोई एजेंडा नहीं है, कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वे अप्रासंगिक मुद्दों को उठा रहे हैं जो राष्ट्रीय हित के लिए हानिकारक हैं।

03:22 PM, 22 Jul 2022
इंडियन अंटार्कटिक बिल 2022 लोकसभा में पास

लोकसभा में इंडियन अंटार्कटिक बिल 2022 आज पारित हो गया है। विधेयक का उद्देश्य अंटार्कटिक के पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए उपाय करना है। इस बीच विपक्ष के भारी हंगामें के बाद सदन सोमवार तक के लिए स्थगित हो गया है।

03:01 PM, 22 Jul 2022
लोकसभा सोमवार दोपहर दो बजे तक स्थगित

भारतीय अंटार्कटिक विधेयक, 2022 पारित करने के बाद लोकसभा दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब लोकसभा की कार्यवाही सोमवार दोपहर 2 बजे फिर शुरू होगी।

02:40 PM, 22 Jul 2022
भारतीय सेना में 1 लाख से ज्यादा पद खाली

सरकार ने सदन में शुक्रवार को जानकारी दी कि भारतीय सेना में 1.16 लाख से अधिक पद अभी खाली है। इनमें से 7,308 पद अधिकारियों के रिक्त हैं। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी देते हुए कहा कि सैन्य नर्सिंग सेवा अधिकारी के भी 471 पद रिक्त हैं।

02:15 PM, 22 Jul 2022
‘भारतीय अंटार्कटिक विधेयक 2022 लोकसभा में पेश

भारतीय अंटार्कटिक विधेयक 2022 को लोकसभा में विचार और पारित करने के लिए पेश किया गया है।

01:04 PM, 22 Jul 2022
राज्यसभा दोपहर 2.30 बजे तक के लिए स्थगित

महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच लोकसभा की तरह राज्यसभा को भी दोपहर 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

12:36 PM, 22 Jul 2022
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

महंगाई और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही (Parliament Session) दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

12:16 PM, 22 Jul 2022
रवि किशन की विपक्ष से अपील- जनसंख्या नियंत्रण विधेयक पर सभी दें साथ

भाजपा सांसद रवि किशन आज संसद में जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लाने वाले हैं। उन्होंने इसके लाने की वजह भी बताई। सांसद ने कहा कि हम विश्व गुरु तभी बन सकते हैं जब हम जनसंख्या को नियंत्रण में लाएं। जिस तरह से यह बढ़ रही है, हम विस्फोट की ओर बढ़ रहे हैं। मैं विपक्ष से अनुरोध करता हूं कि मुझे विधेयक पेश करने दें और सुनें कि मैं इसे क्यों करना चाहता हूं।

12:13 PM, 22 Jul 2022
प्रह्लाद जोशी का सोनिया और राहुल गांधी पर हमला

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी पर आज हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों नेता सुप्रीम कोर्ट गए लेकिन यह मामला खारिज नहीं हुआ। और वे जमानत पर बाहर हैं लेकिन फिर भी हंगामा कर रहे हैं। जोशी ने कहा कि सदन में हमने मूल्य वृद्धि के मुद्दे पर चर्चा करना स्वीकार किया तब भी उन्होंने संसद को चलने नहीं दिया। वे खुद को कानून से ऊपर मानते हैं।

11:59 AM, 22 Jul 2022
लगातार चौथा दिन कोई काम हुए बिना सदन हुआ स्थगित

मानसून सत्र (Parliament Session) शुरू होने के बाद से आज लगातार चौथा दिन है जब दोनों सदनों को बिना किसी उत्पादकता के शुरू होने के कुछ मिनट बाद स्थगित कर दिया गया।

11:46 AM, 22 Jul 2022
राज्यसभा सांसद बिनाय विश्वम का नोटिस

भाकपा के राज्यसभा सांसद बिनाय विश्वम ने भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव द्वारा लाए जा रहे पूजा के स्थान (विशेष प्रावधान) निरसन विधेयक को पेश करने पर आपत्ति जताते हुए नोटिस दिया।

11:28 AM, 22 Jul 2022
राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक और लोकसभा दोपहर तक स्थगित

महंगाई और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के चलते राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। लोकसभा भी दोपहर तक के लिए स्थगित हो गई है।

11:20 AM, 22 Jul 2022
मोदी ने संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा के लिए मंत्रियों के साथ की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा करने के लिए शीर्ष कैबिनेट मंत्रियों के साथ आज बैठक की। बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, प्रह्लाद जोशी, अनुराग ठाकुर, किरेन रिजिजू और पीयूष गोयल मौजूद रहें। बता दें कि पीएम ने इसके मद्देनजर कल भी बैठक की थी।

10:33 AM, 22 Jul 2022
महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी नेताओं का केंद्र सरकार के खिलाफ सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन

संसद में महंगाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सांसदों समेत विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन (Parliament Session) किया। बता दें कि बीते चार दिनों से विपक्ष सरकार से महंगाई पर चर्चा करने की मांग कर रही है।

10:19 AM, 22 Jul 2022
कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया

बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। कांग्रेस सत्र की शुरुआत से ही सरकार को इस मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रही है।

10:00 AM, 22 Jul 2022
जीएसटी दर में वृद्धि के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस

मानसून सत्र (Parliament Session) का आज पांचवां दिन है, इस बीच कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने हाल ही में जीएसटी दर में वृद्धि के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

09:48 AM, 22 Jul 2022
भाजपा सांसदों के निजी विधेयकों को पेश न करने की मांग

संसद में भाजपा सांसदों के निजी विधेयकों को आज पेश न करने की मांग की गई है। एलमाराम करीम सहित पांच सीपीआई (एम) सांसदों ने राज्यसभा के सभापति को इन विधेयकों को अनुमति नहीं देने के लिए नोटिस दिया है।

09:30 AM, 22 Jul 2022
लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण बिल लाएंगे रवि किशन

भाजपा सांसद रवि किशन आज लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर निजी सदस्य विधेयक पेश करेंगे। रवि किशन ने कहा कि इस बिल को लाना बेहद जरूरी है क्योंकि बढ़ती जनसंख्या देश की सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है।

CBSE 10th Result 2022: सीबीएसई 10वीं के नतीजे घोषित