Capt Amarinder Singh join BJP: पंजाब लोक कांग्रेस का भी किया BJP में विलय

0
101

चंडीगढ़। Capt Amarinder Singh join BJP:  पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय कर दिया है। कैप्टन ने पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही अपनी पार्टी बनाई थी।

Queen Elizabeth II Funeral: महारानी के ताबूत को ले जाया जा रहा वेलिंगटन आर्क

दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री और तीन बार पंजाब कांग्रेस के प्रधान रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह को कृषि मंत्री नरेंदर तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी ज्वाइन करवाई। कैप्टन ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस जिसका गठन 2021 में किया गया था, का भी भाजपा में विलय किया।

सितंबर 2021 में मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt Amarinder Singh join BJP) ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। राजनीति में 52 वर्षों का अनुभव रखने वाले कैप्टन के भाजपा में शामिल होने से जहां भारतीय जनता पार्टी का पंजाब में आधार बढ़ेगा, वहीं कांग्रेस को झटका लगा है।

पूर्व स्पीकर अजायब सिंह भट्टी, कैप्टन की पुत्री जय इंदर कौर, कैप्टन के खास भरत इंदर चाहल, टीएस शेरगिल, मेजर अमरदीप, कैप्टन के पुत्र रण इंदर सिंह, अमरीक सिंह आहलीवाल पूर्व सांसद, पूर्व विधायक हरचंद कौर ने भी भाजपा ज्वाइन की है।

पंजाब विधानसभा चुनाव भी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था, लेकिन चुनाव में गठबंधन बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाया। कैप्टन की पार्टी एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी थी। खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह अपना चुनाव भी हार गए थे। इसके बाद कैप्टन कुछ समय के लिए राजनीति से दूर हो गए, लेकिन एक बार फिर कैप्टन सक्रिय हुए हैं।

Money Laundering: आर्थिक अपराध शाखा के समक्ष पेश होने पहुंची जैकलीन