Ukraine War : बागी वैगनर ग्रुप को पुतिन की चेतावनी, रोस्तोव-ऑन-डॉन पर कब्जा

1
472
Ukraine War

Ukraine War : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बड़ी मुश्किलें। वैगनर ग्रुप के लड़ाके राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रहे हैं। वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने देश के नेतृत्व को खत्म करने की धमकी दी है। वहीं, वैगनर ग्रुप की बगावत और कई शहरों में सैन्य ठिकानों पर कब्जे की खबरों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर राष्ट्र के नाम संबोधन दे रहे हैं।

Devbhoomi Uttarakhand : भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड हमारा लक्ष्य – CM

पुतिन ने कहा कि वैगनर ने बुरे वक्त में रूस के साथ विश्वासघात किया है। उसने निजी हितों के कारण पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि रूस अपने भविष्य के लिए पूरी ताकत से लड़ रहा है। हमारा जवाब और भी कठोर होगा। रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि जिसने भी देश की सेना के खिलाफ हथियार उठाया है, उसे सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रूस की रक्षा के लिए सब कुछ करेंगे और रोस्तोव-ऑन-डॉन में स्थिति को स्थिर करने के लिए निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।

यह है मामला (Ukraine War)

यूक्रेन में वैगनर ट्रेनिंग कैंप पर मिसाइल हमले के लिए प्रिगोझिन ने क्रेमलिन को दोषी ठहराया है। इस हमलें में दर्जनों वैगनर लड़ाके मारे गए थे। अब समूह के सरगना ने बदला लेने की ठान ली है। एक वीडियो में 62 वर्षीय येवगेनी प्रिगोझिन ने देश के नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात करने की कसम खाई।

उन्होंने कहा कि जिन्होंने आज हमारे लोगों को नष्ट कर दिया उन्हें दंडित किया जाएगा। हम मॉस्को जा रहे हैं, और जो कोई भी हमारे सेंटर्स में प्रवेश करेगा वह इसके लिए जवाबदेह होगा। सरगना ने आगे कहा कि कोई भी हमारे रास्ते में आने की कोशिश करेगा, हम उन्हें खतरा मानेंगे। हमारे रास्ते में आने वाली सभी चौकियों सहित उन्हें तुरंत नष्ट कर देंगे।
प्रिगोझिन ने बताया कि यूक्रेन में हो रहे हमले का वहीं नेतृत्व कर रहे थे। अब उनके लड़ाकू दक्षिणी रूसी क्षेत्र रोस्तोव में प्रवेश कर गए हैं। हालांकि, उसने इस बात का कोई सबूत नहीं दिया। प्रिगोझिन ने जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव पर उनकी इकाइयों के खिलाफ हमले का आदेश देने का आरोप लगाया है।

8 times Samantha Ruth Prabhu taught us fitness lessons

1 COMMENT

  1. I ddo not evedn know hhow I finishrd uup rjght here, buut I blieved
    this publih useed too bee good. I ddo nott realize whho you’re hiwever dewfinitely you’re goikng to a well-known blogger should youu aren’t already.
    Cheers! xnxx

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here