Personnel department: CM के निर्देशों के बाद हरकत में आया

0
156

देहरादून। Personnel department: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के रिक्त पदों पर विशेष भर्ती अभियान चलाए जाने के निर्देशों के बाद अब कार्मिक विभाग भी हरकत में आया है। कार्मिक विभाग(Personnel department) ने सभी अपर मुख्य सचिव और सचिवों को पत्र लिखकर अपने विभागों में सामान्य व बैकलाग के रिक्त पदों की सूचना जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मकसद यह कि युवाओं को जल्द से जल्द रोजगार से जोड़ा जा सके।

Central government: गोपालगंज में खोलेगी आयुष अस्पताल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विशेष भर्ती अभियान चलाए जाने पर फोकस किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विशेष भर्ती अभियान चलाए जाने पर फोकस किया हुआ है। उनका मकसद इस साल 24 हजार युवाओं को रोजगार दिलाना है। इसके लिए उन्होंने सभी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। इस कड़ी में शासन ने इसी माह छह जुलाई को सभी विभागों से विभिन्न श्रेणियों के पदोन्नति, सीधी भर्ती के रिक्त पदों के साथ ही बैकलाग के पदों की वर्तमान स्थिति की जानकारी देने को कहा था।

सचिव कार्मिक भूपाल सिंह मनराल द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया

यह भी पूछा गया था कि इन पदों को भरने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। कुछ विभागों को छोड़ शेष ने इसकी सूचना नहीं दी है। ऐसे में कार्मिक विभाग ने एक बार फिर सभी अपर मुख्य सचिव व सचिवों को पत्र लिखकर उनके नियंत्रणाधीन विभागों से इन पदों का ब्योरा प्राप्त कर कार्मिक विभाग को उपलब्ध कराने को कहा है। सचिव कार्मिक भूपाल सिंह मनराल द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह सूचना शीघ्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रस्तुत की जानी है। इसके लिए यह सूचना जल्द उपलब्ध कराई जाए।

Uttarakhand Chief Minister: का चमोली दौरा हुआ रद

Leave a Reply