lathicharge in dehradun : तीसरे दिन भी धरने पर बैठे बेरोजगार संघ के युवक

0
237
lathicharge in dehradun

देहरादून: lathicharge in dehradun  सोमवार को एक बार फिर कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर मामला गर्माता नजर आ रहा है। पिछले तीन दिन से धरने पर बैठे बेरोजगार संघ के युवकों के साथ सोमवार को कुछ उनके स्वजन व राजनीतिक दलों के लोग पहुंचे। कुछ ही देर में मामला बढ़ गया है और एनएसयूआई के दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई। वहीं पुलिस ने किसी तरह हंगामा शांत कराया

Aero India Show 2023 : प्रधानमंत्री ने किया एयरो इंडिया शो 2023 का उद्घाटन

उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बॉबी पवार को तुरंत रिहा करने की मांग की है। वहीं जिला सत्र न्यायालय गेट पर युवा धरने पर बैठे हुए हैं। पुलिस उन्हें भी अब तक नहीं हटा पाई है। दूसरी और बॉबी पवार सहित 13 आरोपितों की रिहाई को लेकर एक बजे बहस होगी।

भर्ती परीक्षाओं में धांधली और देहरादून लाठीचार्ज के विरोध में आज सोमवार को भी बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन (lathicharge in dehradun) जारी रहा। इस बीच देहरादून में प्रदर्शन को लेकर पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नीरज कुंदन का एक गुट ने विरोध शुरू कर दिया। थोड़ी देर में मामला बढ़ गया है और एनएसयूआई के दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने किसी तरह हंगामा शांत कराया।

दूसरी तरफ शहीद स्मारक पर धरना दे रहे युवाओं के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पत्थरबाजी और उपद्रव के आरोपी बॉबी पंवार समेत 13 युवाओं की जमानत पर भी आज सुनवाई होनी है।

CM Visit Rawat village: पूर्व सैनिकों ने किए अनुभव साझा, ग्रामीणों से भी की मुलाकात