हरिद्वार: Uttrakhand Patwari Exam उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गई पटवारी लिखित परीक्षा में पर्चा लीक होने का मामला सामने आने के बाद अब युवाओं में गुस्सा है। पटवारी परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला शुक्रवार को तूल पकड़ गया। विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे हाथों हाथ लेते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने
देहरादून में राज्य सरकार का पुतला दहन
राजधानी देहरादून में पटवारी पेपर लीक प्रकरण (Uttrakhand Patwari Exam) के विरोध में लैंसडाउन चौक के समक्ष आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर महानगर युवा कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया गया। हल्द्वानी बुद्धा पार्क में भी कांग्रेसियों ने राज्य सरकार का पुतला फूंका।
लोक सेवा आयोग के अंदर घुसकर हंगामा किया
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक ज्वालापुर रवि बहादुर के नेतृत्व में बैरियर तोड़ते हुए लोक सेवा आयोग के अंदर घुसकर हंगामा किया। लोक सेवा आयोग में कांग्रेसियों के घुसने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया और मकर सक्रांति की ब्रीफिंग छोड़ पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने बमुश्किल कार्यकर्ताओं को रोका। इस दौरान ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने आरोप लगाया कि सरकार बेरोजगारों के सपनों को निगलने का काम कर रही है। पुष्कर सिंह धामी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। यहां तक कि एक पटवारी की परीक्षा भी सरकार पारदर्शिता के साथ संपन्न नहीं करा पा रही है। यह अपने आप में सवालिया निशान है।
Joshimath : जोशीमठ संकट पर शाह ने की बैठक, उपाय कार्य के दिए निर्देश



/>
/>
What’s up, all the time i uszed to check webpage posts here in the early hour in thee daylight, as i love tto gai kmowledge of more and more.
xnxx