MBBS Admission : मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन

0
384
Uniform Civil Code

बेंगलुरु। MBBS Admission शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्नाटक दौरे पर पहुंचे। श्री मधुसूदन साईं चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि सबके प्रयास से भारत विकसित हो रहा है। सबकी भागीदारी से देश आगे बढ़ रहा है।

Department of horticulture : मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद प्रसंस्करण का कार्य

पीएम मोदी ने कहा कि चिक्काबल्लापुर की भूमि ने लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य प्रदान करके मानवता की सेवा के मिशन को पोषित किया है। ये उपलब्धियां अद्भुत रही हैं। साथ ही आज यहां जिस मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया जा रहा है, वह इस महान मिशन को और मजबूत करेगा।

‘अमृत महोत्सव में देश ने विकसित होने का संकल्प लिया’ (MBBS Admission)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा आजादी के अमृत महोत्सव में देश ने विकसित होने का संकल्प लिया है। कई बार लोग पूछते हैं कि भारत इतने कम समय में वकसित कैसे होगा? इतनी चुनौतियां हैं, इतना काम हैं, ये इतने कम समय में ये कैसे पूरा होगा? इस सवाल का एक ही जवाब है सबका प्रयास। बीते 9 सालों में भारत में भी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बहुत ईमानदारी से बहुत कुशलता से कार्य करने का प्रयास किया गया है। देश में मेडिकल एजुकेशन से जुड़े अनेक रिफॉर्म किए गए हैं।

चिकबल्लापुर की भूमि को प्रणाम करता हूं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि चिकबल्लापुर आधुनिक भारत के आर्किटेक्ट में से एक सर एम.विश्वेश्वरय्या की जन्मभूमि है। अभी मुझे सर विश्वेश्वरय्या की समाधि पर पुष्पांजलि का सौभाग्य मिला। इस पुण्य भूमि को मैं सिर झुका प्रणाम करता हूं।

‘सरकार ने दिया सभी भाषाओं में मेडिकल की पढ़ाई का विकल्प’ (MBBS Admission)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा हमारा प्रयास भारत के हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने का रहा है। हमने गरीब मिडिल क्लास के आरोग्य को प्राथमिकता दी है। हमने देश में सस्ती दवाओं की दुकानों, जनऔषधि केंद्र खोले हैं। गरीबों के हित में काम करने वाली हमारी सरकार ने कन्नड़ सहित सभी भारतीय भाषाओं में मेडिकल की पढ़ाई का विकल्प दिया है। लंबे समय तक देश में ऐसी राजनीति चली है, जहां गरीबों को सिर्फ वोट बैंक समझा गया है। भाजपा सरकार ने गरीब की सेवा को अपना सर्वोच्च कर्तव्य माना है।

मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया समाधि पर PM ने पुष्पांजलि अर्पित की

पीएम मोदी ने चिक्काबल्लापुर में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे। पीएम मोदी दोपहर करीब 1 बजे बेंगलुरु मेट्रो की वाइटफील्ड (कादुगोडी) से कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री मेट्रो में सवारी भी करेंगे।

मेट्रो शुरू होने से यात्रियों को मिलेगी राहत

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बेंगलुरु मेट्रो की वाइटफील्ड (कादुगोडी) से कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन यात्रियों को आने-जाने में आसानी को बढ़ाएगी और शहर में यातायात की भीड़ को कम करने का भी काम करेगी। बता दें कि इस दौरान प्रधानमंत्री मेट्रो में भी सफर करेंगे।

कर्नाटक में इसी साल होने हैं विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव जल्द ही होने वाले हैं, प्रधानमंत्री ने पिछले दो महीनों में कई बार इस राज्य का दौरा किया है और कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कर्नाटक का दौरा करेंगे। ऐसे में पीएम मोदी का कर्नाटक दौरा काफी मायने रखता है।

Uttarakhand Khel Ratna Award : उत्तराखंड के खिलाड़ी खेल रत्न और ट्रेनर द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित