Manipur Violence : मणिपुर में फायरिंग के बीच बढ़ाया गया इंटरनेट बैन

2
492
Manipur Violence

इंफाल। Manipur Violence :  मणिपुर में हिंसा की आग नहीं बुझने का नाम नहीं रही है। मंगलवार देर रात को भी दो जगहों से रुक-रुक कर गोलीबारी की खबर सामने आई है। लगातार गोलीबारी की खबरें सामने आ रही है। जिसकी जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

International Yoga Day 2023 : पीएम ने योग दिवस पर अमेरिका से दिया संदेश

देर रात कई राउंड हुई गोलीबारी

अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर पूर्व के थंगजिंग में (Manipur Violence)  मंगलवार की रात 11 बजकर 45 मिनट पर ऑटोमेटिक हथियारों से करीब 15-20 राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई। उन्होंने कहा कि गेलजैंग और सिंगडा से भी छिटपुट गोलीबारी की सूचना मिली है। ये दोनों इलाके कांगचुप क्षेत्र में आते हैं।

गेलजान और सिंगडा इलाकों से 4-5 राउंड फायरिंग

रात 8 बजे से 9.30 बजे के बीच गेलजान और सिंगडा इलाकों से 4-5 राउंड फायरिंग की गई। ये दोनों फायरिंग अलग-अलग जगह से की गई। दोनों जगहों के बीच की दूरी 2 किमी है। इधर, गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल इलाके में सक्रिय हो गए। असम राइफल्स के जवान दोनों जगहों पर यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि क्या कोई हताहत हुआ है।

International yoga day: योग ने देश व दुनिया को दिया है स्वस्थता का संदेश-मुख्यमंत्री

2 COMMENTS

  1. After study a few of the blog posts on your website now, and I truly like your way of blogging. I bookmarked it to my bookmark website list and will be checking back soon. Pls check out my web site as well and let me know what you think.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here