BJP Parliamentary Board भाजपा के संसदीय बोर्ड का बुधवार को एलान

0
239

नई दिल्ली। BJP Parliamentary Board  भाजपा ने अपने संसदीय बोर्ड के सदस्यों के नाम का एलान किया है। संसदीय बोर्ड में कुछ नए चेहरों को जगह दी गई है जबकि कुछ नेताओं का नाम इसमें शामिल नहीं किया गया है। संसदीय बोर्ड के सदस्यों की सूची से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम हटाया गया है।

Karnataka Veer Savarkar Poster: शिवमोगा में पोस्टर को लेकर दो गुटों में झड़प

संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा को बनाया गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री भी इसमें हैं।

संसदीय बोर्ड में ये नेता हैं (BJP Parliamentary Board)

जेपी नड्डा (अध्यक्ष)
नरेन्द्र मोदी
राजनाथ सिंह
अमित शाह
बीएस येदयुरप्पा
सर्बानंद सोनोवाल
के लक्ष्मण
इकबाल सिंह लालपुरा
सुधा यादव
सत्यनारायण जटिया
बीएल संतोष (सचिव)

केंद्रीय चुनाव समिति का भी एलान

इसके अलावा भाजपा ने केंद्रीय चुनाव समिति का भी एलान किया है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को इसमें शामिल किया गया है। केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष भी जेपी नड्डा होंगे। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति में कुल 15 सदस्य हैं। इनमें जेपी नड्डा, नरेन्द्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदयुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस, ओम माथुर, बीएल संतोष और वनथी श्रीनिवास।

भाजपा ने बिहार में अकेले लोकसभा की 35 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य, राज्य की कोर कमेटी की केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक

Uttarakhand Corona News: उत्‍तराखंड में आज आए 160 नए मामले