MCD Mayor Election : तीसरी बार मेयर चुनाव स्थगित, हंगामे के चलते सदन स्थगित

3
335
MCD Mayor Election

नई दिल्ली। MCD Mayor Election  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को एक बार फिर से मेयर का चुनाव नहीं पाया है। हंगामे के चलते सदन की बैठक स्थगित हो गई। मेयर का चुनाव न हो पाने के कारण आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही AAP ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी संविधान को नहीं मानती है, वह सिर्फ गुंडागर्दी को मानती है।

India Energy Week : PM बोले- भारत के ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक आएगी क्रांति

बीजेपी पर गैरकानूनी काम करने का आरोप

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मनीष सिसोदिया ने कहा कि महापौर के चुनाव में भाजपा ने आज गैर कानूनी कार्य किया है। जानबूझकर आज फिर निगम के महापौर का चुनाव रोक दिया गया है।

सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी सिर्फ गुंडागर्दी के सहारे सदन को चलाना चाहती है। बीजेपी दिल्ली को मेयर नहीं मिलने दे रही है। जनता ने आम आदमी पार्टी को जनादेश दिया, लेकिन अफसरों के माध्यम से बीजेपी एमसीडी को चला रही है।

मेयर चुनाव के लिए SC जाएगी AAP

दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा कि निगम सदन में पीठासीन अधिकारी ने भाजपा के इशारे पर महापौर चुनाव में गैर कानूनी तरीके से एल्डरमैन के वोट डलवाने के लिए रूलिंग दे दी, इसके बाद हमारे दो विधायकों को वोट डालने देने पर रोक लगा दी। हमारे पार्षदों ने अपनी बात रखी तो सदन स्थगित कर दिया गया।

सिसोदिया ने प्रेस वार्ता में आगे कहा कि पूरी दिल्ली देख रही है कि यह क्या हो रहा है और क्यों किया जा रहा है। इन्हें पता है कि हमारा महापौर बनते ही इनके 15 साल के चिट्ठे खुल जायेंगे। इनके गैरकानूनी कार्य के विरोध में हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली मेयर (MCD Mayor Election) और स्थायी समिति के 6 सदस्यों के चुनाव को लेकर सोमवार यानी 6 फरवरी की तारीख निर्धारित की गई थी। सोमवार को मेयर चुनाव के लिए बैठक शुरू हुई। हालांकि, सदन में हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।

यह लगातार तीसरी बार है, जब मेयर का चुनाव नहीं हो सका है। पिछले साल 4 दिसंबर को हुए निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद सदन की दो बार बैठक हुई, लेकिन भाजपा और आप के सदस्यों के बीच हंगामे के कारण मेयर का चुनाव नहीं हो सका।

Mohan Bhagwat on casteism : भागवत के विवादित बयान को लेकर संगठन का स्पष्टीकरण

3 COMMENTS

  1. For example, it may be because it is already linked to
    another bank account at another financial institution. However, you can have multiple PayIDs on your profile by
    creating different types, i.e. one for mobile, one for email.

    A PayID can only be registered to one account. You can quickly see all your PayIDs
    – whether active, pending registration or in the process of being transferred to ANZ.

    References:
    payidpokies1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here