नई दिल्ली। Delhi Kanjhawala Case नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में दर्दनाक दुर्घटना घटी। राजधानी में हुए इस सड़क हादसे में युवती की मौत के बाद सड़कों पर उसके शव के साथ हुई दरिंदगी को लेकर दिल्ली सहित देश भर में लोगों आक्रोश देखा जा रहा है।
Newly constructed building GGIC Kaulagarh : का CM ने किया लोकार्पण
एक्सीडेंट में दूसरी लड़की को नहीं आई ज्यादा चोट
ताजा मामले में कंझावला हॉरर केस (Delhi Kanjhawala Case) को लेकर आज मंगलवार को नया मोड़ सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया कि घटना के वक्त मृतका के साथ एक और लड़की थी। उसके मुताबिक घटना के समय वो थी और उसे कोई चोट नहीं आई थी और वो उठ कर वहां से चली गई थी। जांच के लिए अब हमारे पास घटना का चश्मदीद गवाह है। उसका बयान 164 सीआरपीसीके तहत दर्ज किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, एक्सीडेंट में दूसरी लड़की को ज्यादा चोट नहीं आई है। वह जांच में पुलिस का सहयोग कर रही है। हम सभी एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिवार को पीड़िता का शव सौंपा जाएगा।
यह है पूरा मामला
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कंझावला इलाके में शराब के नशे में धुत तेज रफ्तार बलेनो कार चालक ने पहले तो स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। इसके बाद टक्कर लगने से जमीन पर गिरी युवती के टायर के बीच में फंस जाने पर चालक उसे करीब 10-12 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया।
हादसे में उड़ गए युवती के शव के चिथड़े
इस दर्दनाक हादसे में युवती के शव के चिथड़े उड़ गए। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं बचे। इतना ही नहीं हादसे में युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह से कटकर अलग हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त कार में पांच युवक सवार थे, सभी नशे में धुत थे और उन्होंने तेज आवाज में गाना बजा रखा था।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज मंगलवार को पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले उन्होंने हादसे को लेकर दुख जताते हुए आरोपितों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही।
Commercial Cylinder Price : कामर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी



/>
/>
Thanks for sharing such a good idea, piece of writing is good, thats why
i have read it entirely xnxx