UP Election Result 2022: जीत के बाद भाजपा दफ्तर पहुंचे सीएम योगी, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

0
189

लखनऊ। UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों के बाद विकासवाद की राजनीति के प्रतीक बनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जरूर उभरे हैं। विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे सीएम योगी ने गोरखपुर शहर सीट से न सिर्फ बड़ी जीत दर्ज की बल्कि 37 वर्ष बाद यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार की लगातार वापसी का इतिहास रच डाला। राज्य में फिर से भगवा लहराने के बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे सीएम योगी सभी कार्यकर्ताओं को इस बड़ी जीत की बधाई देंगे।

Goa Exit Poll Results: 2017 जैसे हश्र का डर, कांग्रेस के प्रत्याशी रिजॉर्ट से होटल में शिफ्ट

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (UP Election Result 2022) गोरखपुर शहर सीट पर 1 लाख 2 हजार वोटों के भारी अंतर से जीत गए हैं। वह आज शाम प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली जाएंगे, जहां संसदीय बोर्ड की बैठक में शामिल होंगे। यूपी में एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से यह दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले, गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पंकज सिंह एक लाख 79 हजार वोटों से जीते हैं। विधानसभा चुनाव में यह किसी भी प्रत्याशी की सबसे बड़ी जीत है।

Punjab election result 2022: केजरीवाल बोले- पंजाब वालों तुस्‍सी बड़ा कमाल कर दित्‍ता

Leave a Reply